UP Khasra और Khatauni भूलेख पोर्टल से कैसे निकालें? जानें पूरी प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश राजस्व विभाग ने उत्तर प्रदेश में भूमि रिकॉर्ड (Land Record), खसरा, खतौनी, आदि की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराने के लिए आधिकारिक वेबसाइट – UP Bhulekh की शुरुआत की है। इस पहल का उद्देश्य नागरिकों को CSC केन्द्रों के चक्कर लगाने से बचाना और उन्हें घर बैठे मोबाइल फोन से भूमि रिकॉर्ड, खसरा, खतौनी, आदि की जानकारी प्राप्त करने का अवसर देना है।

इस लेख में हम आपको UP Bhulekh पोर्टल के माध्यम से खसरा और खतौनी की नकल प्राप्त करने की पूरी प्रक्रिया बताएंगे।

खतौनी की नकल ऑनलाइन देखने की प्रक्रिया

आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले, https://upbhulekh.gov.in/ पर जाएं।खतौनी नकल देखें: वेबसाइट पर “खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नकल देखें” विकल्प पर क्लिक करें।कैप्चा दर्ज करें: इसके बाद, वेरीफिकेशन के लिए कैप्चा को भरें।जिला, तहसील और ग्राम चुनें: अब आपको जिला, तहसील और ग्राम का चयन करना होगा। इसके बाद खातेदार का नाम खोजना होगा। इसमें चार तरीके दिए गए हैं:

  • खसरा/गाटा संख्या द्वारा
  • भूलेख खाता संख्या द्वारा
  • खातेदार के नाम द्वारा
  • नामांतरण दिनांक से
  • खाता विवरण देखें: किसी एक तरीके से खाता खोजें और “उद्धरण देखें” पर क्लिक करें। इसके बाद आपकी खसरा-खतौनी की जानकारी स्क्रीन पर दिखेगी।

राजस्व ग्राम खतौनी का कोड कैसे जानें?

  • वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले, https://vaad.up.nic.in/ पर जाएं।
  • राजस्व ग्राम खतौनी कोड देखें: होम पेज पर “राजस्व ग्राम खतौनी का कोड” लिंक पर क्लिक करें।
  • जिला, तहसील और ग्राम का चयन करें: यहां पर जिला, तहसील और ग्राम का चयन करें।
  • कोड प्राप्त करें: इसके बाद आपके स्क्रीन पर आपके राजस्व ग्राम खतौनी का कोड प्रदर्शित होगा।

e-Sathi पोर्टल से खतौनी की नकल प्राप्त करने की प्रक्रिया

  • e-Sathi पोर्टल पर जाएं: सबसे पहले https://esathi.up.gov.in पर जाएं।
  • रजिस्ट्रेशन करें: यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। यदि आप पहले से रजिस्टर्ड हैं, तो लॉगिन करें।
  • खतौनी की नकल देखें: लॉगिन करने के बाद “राजस्व एवम् पंचायती राज विभाग” के तहत “खतौनी की नकल” विकल्प पर क्लिक करें।
  • जानकारी भरें: नए पेज पर जिला, तहसील, गांव, खाता संख्या, आवेदक का नाम, मोबाइल नंबर आदि भरें।
  • प्रिंट करें: इसके बाद “डिजिटल हस्ताक्षरित खतौनी के लिए क्लिक करें” पर क्लिक करें और आपकी खतौनी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी। अब आप इसे प्रिंट कर सकते हैं।

अब नए पेज पर आपको उसमें निम्नलिखित जानकारियों को दर्ज करना होगा-

  • जिला का नाम
  • तहसील का नाम
  • गांव का नाम
  • खाता संख्या
  • आवेदक का नाम
  • मोबाइल नंबर
  • भाग संख्या

फिर इसके बाद आपको नीचे स्थित “डिजिटल हस्ताक्षरित खतौनी के लिए क्लिक करें” वाले बटन पर क्लिक कर दें।

  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर खतौनी प्रकट हो जाएगी, फिर आप स्क्रीनशॉट या अपने कम्प्यूटर के जरिए प्रिंट बटन का इस्तेमाल करके प्रिंट कर सकते हैं।
  • क्लिक करने के उपरांत आपके सामने एक पेज खुलेगा, उसमें आप “राजस्व एवम् पंचायती राज विभाग” वाले अनुभाग में पहुंचकर “खतौनी की नकल”, पर क्लिक करें।

फिर आपको उसमें निम्नलिखित चीजों को भरना होगा –

  • जिला का नाम
  • तहसील का नाम
  • गांव का नाम
  • खाता संख्या
  • आवेदक का नाम
  • मोबाइल नंबर
  • भाग संख्या

इसके बाद आपको नीचे स्थित “डिजिटल हस्ताक्षरित खतौनी के लिए क्लिक करें” वाले बटन पर क्लिक करें, और आपके सामने आपकी खतौनी प्रस्तुत हो जाएगी, फिर आप स्क्रीनशॉट या अपने कम्प्यूटर के जरिए प्रिंट बटन का इस्तेमाल करके प्रिंट कर सकते हैं।